जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के बाद CRPF ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। डीजी जीपी सिंह की समीक्षा के बाद नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर अनिवार्य किया गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मारा गया। उसने 5 दिन पहले ही CRPF जवानों पर 30 राउंड फायरिंग की थी।














